ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनादुनिया के मोक्ष की धरती है बिहार : प्रमोद कुमार

दुनिया के मोक्ष की धरती है बिहार : प्रमोद कुमार

पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार में पर्यटन स्थलों की भरमार है। जरूरत है इन सभी को एक सूत्र में पिरोने की। इसके लिए पर्यटन रोडमैप बन रहा है। सभी विधायक, सांसद आदि जनप्रतिनिधियों से उनके...

दुनिया के मोक्ष की धरती है बिहार : प्रमोद कुमार
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 27 Sep 2017 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार में पर्यटन स्थलों की भरमार है। जरूरत है इन सभी को एक सूत्र में पिरोने की। इसके लिए पर्यटन रोडमैप बन रहा है। सभी विधायक, सांसद आदि जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में पड़ने वाले पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी मांगी गई है। उन स्थलों को विकसित करने के लिए उन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है। श्री कुमार बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस पर होटल कौटिल्य विहार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार दुनिया को मोक्ष देने (गया) की धरती है। सिख, बौद्ध और जैन धर्म का भी यहां बड़ा तीर्थ स्थल है। देश का पहला राज्य बिहार है जो अपनी सांस्कृतिक पहचान को एक जगह समेटते हुए सांस्कृतिक ग्राम का निर्माण करा रहा है। पर्यटन सचिव पंकज कुमार ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देना हम सभी का लक्ष्य है। पर्यटन से एक-दूसरे की संस्कृति और प्रकृति को समझने का मौका मिलता है। हमें अपने धरोहरों को संजोने की जरूरत है, तभी पर्यटकों की दिलचस्पी इसमें बढ़ेगी। पर्यटन के अपर सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि गांधी, जैन व कांवरिया सर्किट पर काम चल रहा है। मंदार परियोजना स्वीकृत हो गई है। रामायण सर्किट भी स्वीकृति की ओर है। राजगीर में नया रोपवे बन रहा है। छह नए जगहों पर रोपवे की योजना पाइप लाइन में है। पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक जयनाथ महतो ने अतिथियों का स्वागत किया। निगम के पुराने कर्मी जनसंपर्क पदाधिकारी गजेंद्र सिंह चौहान सहित कई कर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रतिदिन एक लाख का रेवेन्यू देने वाले राजगीर रोपवे की टीम को भी पुरस्कृत किया गया। पटना में गांधी टावर बनेगा माहात्मा गांधी के पटना प्रवास की स्मृति में यहां गांधी टावर बनेगा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि गांधी जी दीघा के पास विद्यापति नगर में ठहरे थे। वहीं यह टावर बनेगा। प्राक्कलन बन गया है। इस पर जल्द काम होगा। टावर पर सभी प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों का नाम अंकित किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें