
तीन डीएसपी और दो सहायक कारा अधीक्षकों पर विभागीय कार्यवाही चलेगी
बिहार गृह विभाग ने तीन डीएसपी और दो सहायक कारा अधीक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की मंजूरी दी है। मढ़ौरा के एसडीपीओ धीरेंद्र प्रसाद साह, बगहा के डीएसपी दिलीप कुमार और जमुई के एसडीपीओ बीरेंद्र कुमार...
गृह विभाग ने बिहार पुलिस के तीन डीएसपी और दो सहायक कारा अधीक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की स्वीकृति दी। साथ ही कार्यवाही संचालन और प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नामित किया है। मढ़ौरा (सारण) के तत्कालीन एसडीपीओ धीरेंद्र प्रसाद साह के मामले में बेतिया के डीआइजी हरकिशोर राय को संचालन पदाधिकारी बनाया गया है। बगहा के तत्कालीन डीएसपी एवं वर्तमान में निलंबित दिलीप कुमार के खिलाफ बगहा के डीएसपी मुख्यालय दयानंद शर्मा को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, जमुई के तत्कालीन एसडीपीओ बीरेंद्र कुमार साहू के खिलाफ मुजफ्फरपुर के डीआइजी चंदन कुशवाहा को संचालन पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा गृह विभाग (कारा) ने विचाराधीन बंदी के मौत मामले में अररिया मंडल कारा के दो सहायक अधीक्षक शत्रुघ्न मंडल और रूदल राम पर विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्देश दिया है।

इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालन के लिए विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर के अधीक्षक राजीव कुमार झा को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




