ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाबिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने गया में किया पिंडदान

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने गया में किया पिंडदान

बिहार के राज्यपाल फागु चौहान मंगलवार को गया पहुंचे। यहां राज्यपाल ने पितरों के लिए ब्रह्मलोक की कामना की। गयापाल पंडा अमरनाथ धोकडी ने का पिंडदान कराया। गवर्नर करीब एक घण्टे तक मंदिर परिसर में...

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान  ने गया में किया पिंडदान
हिन्दुस्तान टीम,पटनाTue, 17 Sep 2019 02:55 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के राज्यपाल फागु चौहान मंगलवार को गया पहुंचे। यहां राज्यपाल ने पितरों के लिए ब्रह्मलोक की कामना की। गयापाल पंडा अमरनाथ धोकडी ने का पिंडदान कराया। गवर्नर करीब एक घण्टे तक मंदिर परिसर में बैठकर कर्मकांड किया। इसके बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह गए। विष्णुचरण पर पिंड अर्पित कर पितरो के विष्णुलोक की कामना की। पिंडदान के बाद श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से राज्यपाल का स्वागत किया गया। समिति के सचिव गजाधर लाल पाठक ने विष्णुचरण और प्रसाद भेंट की। राज्यपाल ने समिति से मंदिर में इंतेजाम की सराहना की। मंदिर से निकलने पर राज्यपाल ने कहा की विष्णुपद आना काफी अच्छा लगा। पितरों के लिए पिंडदान करने से आत्मिक संतुष्टि मिली है। इसके बाद वे बोधगया के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर से लेकर बाहर तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। इसके पहले सुबह राज्यपाल गया एयरपोर्ट से सीधे विष्णुपद मंदिर पहुँचे। यहां विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति ने और अधिकारियों ने अगवानी की। विष्णुपद मंदिर में भारी संख्या में पुलिस बल के अलावा डीएम अभिषेक सिंह , एसएसपी राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहेl

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें