Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Government to Support Renewable Energy Startups with Financial Assistance
नवीकरणीय ऊर्जा में स्टार्टअप को वित्तीय मदद देगी सरकार

नवीकरणीय ऊर्जा में स्टार्टअप को वित्तीय मदद देगी सरकार

संक्षेप:

बिहार सरकार गैर परंपरागत बिजली में स्टार्टअप को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को बीआरडीएफ के जरिए मदद मिलेगी, जिसमें अनुसंधान प्रयोगशालाएं, सौर पैनल...

Sep 06, 2025 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

गैर परम्परागत बिजली में स्टार्ट अप करने वाले निवेशकों को सरकार वित्तीय सहायता देगी। बिहार सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं और स्टार्टअप को सीधा सहारा देने की तैयारी कर ली है। बिहार नवीकरणीय ऊर्जा विकास निधि (बीआरडीएफ) के जरिये अब स्टार्टअप को न सिर्फ वित्तीय मदद मिलेगी, बल्कि उनके आइडिया को जमीन पर उतारने और बाजार तक पहुंचाने का रास्ता भी आसान होगा। अधिकारियों के अनुसार इस कोष से स्टार्टअप को अनुसंधान प्रयोगशालाएं, सौर पैनल व उपकरणों के प्रमाणीकरण की सुविधा और पायलट प्रोजेक्ट्स के लिए संसाधन मिलेंगे। सरकार का जोर नवाचार और उद्भवन (इन्क्यूबेशन) केंद्रों पर होगा, ताकि युवा उद्यमी अपनी तकनीक को पायलट से बड़े पैमाने तक ले जा सकें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीआरडीएफ के तहत कौशल विकास केंद्र भी खोले जायेंगे, जहां से प्रशिक्षित तकनीकी जनशक्ति उपलब्ध करायी जाएगी। इससे स्टार्टअप को न सिर्फ मानव संसाधन मिलेगा, बल्कि उनकी उत्पादन क्षमता और भरोसेमंदी भी बढ़ेगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह पहल बिहार को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिला सकती है। स्थानीय स्तर पर तैयार हरित तकनीक राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी।