भौतिक सत्यापन के बाद केंद्रीय विद्यालयों को जमीन मिलेगी

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार ने 19 नए केंद्रीय विद्यालयों के लिए चिह्नित भूमि का भौतिक सत्यापन करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय सरकार ने इन विद्यालयों के लिए 2136 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भूमि की सत्यापन प्रक्रिया को अनिवार्य बताया है ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

भौतिक सत्यापन के बाद केंद्रीय विद्यालयों को जमीन मिलेगी

राज्य सरकार केन्द्रीय विद्यालयों को लिए चिह्नित की गयी जमीन का भौतिक सत्यापन करेगी। इसके बाद ही उसका हस्तांतरण केन्द्रीय विद्यालयों को किया जाएगा। केंद्र सरकार ने बिहार के लिए 19 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी है। इन 19 विद्यालयों की स्थापना के लिए 2136 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनके लिए राज्य सरकार ने जमीन की पहचान की है। पिछले दिनों शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभागीय समीक्षा बैठक में केन्द्रीय विद्यालयों के जमीन को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि बगैर भौतिक सत्यापन के जमीन नहीं दी जाएगी। भौतिक सत्यापन के लिए अनिवार्य रूप से स्थल निरीक्षण किया जाए।

दरअसल, जमीन देने के बाद कई तरह की परेशानी हो रही है। कहीं अतिक्रमण तो कहीं वास्तविक जमीन ही कम रहती है। इससे निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। समय पर न उनका निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है न ही समय पर पूरा हो पा रहा है। सरकार सभी 38 जिलों में केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए केन्द्र सरकार से सहयोग मांगा गया था। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार ने पिछले दिनों बिहार में 19 केन्द्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी है। इससे राज्य के 30 हजार छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा।इन 19 नए केवि के खुलने के बाद बिहार के सभी 38 जिलों में केंद्रीय विद्यालय हो जाएंगे। अब तक मधुबनी, शेखपुरा, कैमूर, पूर्वी चंपारण और अरवल जिलों में केवि नहीं थे। नए विद्यालय खुलने के बाद बिहार में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या 72 हो जाएगी। अभी 33 जिलों में 53 केवि चल रहे हैं। इसके पहले मुख्य सचिव ने भी सभी डीएम को भूमि से अतिक्रमण हटाने और लीज डीड की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।