Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Government Launches Historic Chief Minister Women Employment Scheme for 2 7 Crore Families

योजना का लाभ 2.70 करोड़ महिलाएं उठा सकती हैं : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में 2.7 करोड़ परिवार हैं, जिनमें से हर परिवार की एक महिला सदस्य मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ उठा सकती है। इस योजना के तहत महिलाओं को 10,000 रुपये की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 29 Aug 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
योजना का लाभ 2.70 करोड़ महिलाएं उठा सकती हैं : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में दो करोड़ 70 लाख परिवार हैं। हर परिवार की एक महिला सदस्य ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ उठा सकती हैं। शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं के लिए लिये गए फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार महिलाओं के रोजगार और स्वावलंबन को नई दिशा देने जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत सितंबर से आवेदन लिए जाएंगे और पहली किस्त के रूप में महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 10 हजार रुपये हस्तांरित किये जाएंगे।

इसके बाद सरकार स्वरोजगार शुरू करने वाली महिलाओं को दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देगी। यह कदम साबित करता है कि बिहार सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और रोजगार को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बिहार की माताओं-बहनों को समर्पित है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को एक के बाद एक बड़े निर्णय ले रही है। वहीं, कांग्रेस और राजद के लोग खुले मंच से मां का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों का स्तर इतना गिर चुका है कि ये एक दिवंगत महिला तक के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिहार की जनता खासकर महिलाएं कांग्रेस-राजद से अपने अपमान का बदला जरूर लेंगी।