प्राइवेट पायलट प्रशिक्षण अब बिहारियों को मिलेगा

Apr 08, 2026 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

राज्य सरकार ने पायलट प्रशिक्षण में डोमिसाइल नीति लागू की है। अब केवल बिहारियों को प्राइवेट पायलट प्रशिक्षण मिलेगा। बिहार उड्डयन संस्थान ने 2025-26 के लिए 40 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक छात्रों को 28 अप्रैल तक आवेदन भेजना होगा। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।

प्राइवेट पायलट प्रशिक्षण अब बिहारियों को मिलेगा

राज्य सरकार के प्रशिक्षण संस्थान में अब केवल बिहारियों को ही प्राइवेट पायलट प्रशिक्षण मिलेगा। राज्य सरकार ने इस प्रशिक्षण कोर्स में डोमिसाइल नीति लागू कर दी है। सिविल विमानन विभाग के अधीन बिहार उड्डयन संस्थान ने वर्ष 2025-26 के लिए निजी पायलट लाइसेंस कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान इस वर्ष निजी पायलट लाइसेंस के लिए 40 सीटों पर नामांकन लेगा। संस्थान के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन निबंधित या स्पीड पोस्ट से 28 अप्रैल तक भेजना होगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं की परीक्षा गणित और भौतिक विषयों के साथ पास होना होगा। पायलट प्रशिक्षण के लिए आवेदन की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम 60 वर्ष होगी।विभाग

के सूत्रों के अनुसार, अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए प्रति घंटे छह हजार रुपये की दर से शुल्क देना होगा। 40 सीटों के इस प्रशिक्षण में आरक्षण के प्रावधान लागू किए गए हैं। सामान्य विद्यार्थियों के लिए 10 सीटें, जबकि अनुसूचित जाति के लिए आठ सीटें हैं। इनमें तीन पर महिलाओं का नामांकन होगा। अनुसूचित जनजाति के लिए एक सीट, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 10 सीट, पिछड़ा वर्ग के लिए सात, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए चार सीटें निर्धारित हैं। आवेदन के साथ स्थायी निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र एवं आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।