Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Government Announces 35 Days of Holidays for Employees in 2026
नए साल में सरकारी कर्मियों के लिए 35 दिनों की छुट्टी

नए साल में सरकारी कर्मियों के लिए 35 दिनों की छुट्टी

संक्षेप:

बिहार सरकार ने 2026 में सरकारी सेवकों के लिए 35 दिनों की छुट्टी की घोषणा की है। इसमें से 6 छुट्टियां रविवार को पड़ने के कारण कर्मचारियों को 29 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा, 22 दिनों का ऐच्छिक अवकाश भी दिया जाएगा। छुट्टियों की सूची में सामान्य, सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं।

Jan 01, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में नए साल 2026 में राज्य सरकार ने सरकारी सेवकों के लिए 35 दिनों की सरकारी छुट्टी घोषित की है। इनमें से छह रविवार होने के कारण उसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इस प्रकार 29 दिनों की छुट्टी ही मिलेगी। साथ ही 22 दिनों का ऐच्छिक अवकाश भी दिया गया है। बिहार सरकार ने 2026 के लिए जो छुट्टियों की सूची जारी की है, उसमें सभी सरकारी विभागों के लिए सामान्य, सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं। 2026 में कार्यपालक आदेश के तहत सामान्य छुट्टी 11 दिनों की है। इनमें से दो छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं, जबकि एनआई एक्ट के तहत 24 छुट्टियां हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनआई एक्ट, 1881 के तहत कुल 24 में चार छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। इनमें एक मई को मई दिवस और गुरु पूर्णिमा की भी छुट्टी है। इस तरह नए साल में कर्मचारियों को 35 छुट्टियां मिलेंगी, लेकिन इनमें से छह छुट्टियों की तिथियां रविवार को पड़ने के कारण कर्मचारियों को इनका अलग से लाभ नहीं मिल पाएगा। साथ ही दो छुट्टियों की तिथि एक मई को होने के कारण एक ही का लाभ मिलेगा। दूसरी ओर, होली की छुट्टी तीन और चार मार्च को होगी। एक मार्च रविवार है। एक जून से 20 जून तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा। कार्यपालक आदेश के तहत सामान्य छुट्टी इस वर्ष कार्यपालक आदेश के तहत सामान्य छुट्टी 11 हैं। इनमें वसंत पंचमी (23 जनवरी), संत रविदास जयंती (01 फरवरी), शब-ए-बारात (04 फरवरी), महाशिवरात्रि (15 फरवरी), सम्राट अशोक अष्टमी (26 मार्च), वीर कुंवर सिंह जयन्ती (23 अप्रैल), जानकी नवमी (25 अप्रैल), कबीर जयंती (29 जून), चेहल्लुम (04 अगस्त), दुर्गा पूजा (सप्तमी) (17 अक्टूबर), चित्रगुप्त पूजा भाई दूज (10 नवंबर) शामिल है। एनआईए एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश एनआईए एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश 24 हैं। इनमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), होली (3 और 4 मार्च), ईद उल फितर (21 मार्च), बिहार दिवस (22 मार्च), रविवार, रामनवमी (27 मार्च), महावीर जयंती ( 31 मार्च), गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), आंम्बेडकर जयंती (14 अप्रैल), मई दिवस (एक मई), बुद्ध पूर्णिमा (एक मई), ईद उल जोहा (28 मई), मुहर्रम (26 जून), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन (26 अगस्त), श्रीकृष्णजन्माष्टमी (04 सितम्बर), गांधी जयंती (02 अक्टूबर), दुर्गा पूजा (18-20 अक्टूबर), दीवाली (8 नवंबर), छठ पूजा (15-16 नवंबर), क्रिसमस 25 दिसंबर शामिल हैं। ऐच्छिक/प्रतिबंधित छुट्टी ऐच्छिक/प्रतिबंधित छुट्टियों में 22 एच्छिक छुट्टी है। नववर्ष (एक जनवरी), मकर संक्रांति (14 जनवरी), कर्पूरी ठाकुर जयंती (24 जनवरी), होलिका दहन (दो मार्च), रमजान का आखिरी जुम्मा (13 मार्च), ईदुल फितर (22 मार्च), ईदुल जोहा (29 मई), अनुग्रह नारायण सिंह जयंती (18 जून), मुहर्रम (27 जून), अंतिम श्रावणी सोमवारी (24 अगस्त) शामिल हैं। रक्षाबंधन (28 अगस्त), हरिताहल्का तीज (14 सितम्बर), विश्वकर्मा पूजा (17 सितम्बर), अनंत चतुर्दशी (25 सितंबर), जीवित्पुत्रिका व्रत (4 अक्टूबर), दुर्गा पूजा कलश स्थापना (11 अक्टूबर), जय प्रकाश नारायण जयंती (11 अक्टूबर), दुर्गा पूजा (21 अक्टूबर), श्रीकृष्ण सिंह जयंती (21 अक्टूबर), छठ पूजा खरना (14 नवंबर), डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती (3 दिसंबर), क्रिसमस की पूर्व संध्या (24 दिसंबर) ऐच्छिक/प्रतिबंधित छुट्टियां 2026 में शामिल हैं।