ग्रामीण पुलों के निर्माण के लिए 73 करोड़ आवंटित

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार ग्रामीण पथ विकास अभिकरण द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अंतर्गत पुलों के निर्माण कार्यों के लिए 73 करोड़ 53 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। यह राशि पटना, सारण, नवादा और अररिया में पुल निर्माण कार्यों को गति देगी। इसके साथ ही, ग्रामीण सड़कों से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए 'हमारा बिहार हमारी सड़क' ऐप का उपयोग हो रहा है।

ग्रामीण पुलों के निर्माण के लिए 73 करोड़ आवंटित

बिहार ग्रामीण पथ विकास अभिकरण द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अंतर्गत पुलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए 73 करोड़ 53 लाख रुपये आवंटित किया गया है। साथ ही इस अतिरिक्त राशि की निकासी की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इस तरह वित्तीय वर्ष 2026-27 में निकासी सीमा बढ़कर 278 करोड़ 75 लाख रुपये हो गई है। इसको लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवंटित राशि का किसी अन्य मद में खर्च पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस राशि से पटना, सारण के सोनपुर, नवादा और अररिया जिले में पुल निर्माण कार्यों को विशेष गति मिलेगी। इसके अतिरिक्त मोतिहारी, त्रिवेणीगंज, सहरसा आदि जगहों पर पुल निर्माण कार्यों के लिए संवेदकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया है。

ग्रामीण सड़क संपर्कता

ग्रामीण कार्य विभाग बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में बारहमासी सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के साथ-साथ ग्रामीण सड़कों से जुड़ी शिकायतों के निष्पादन को लेकर भी गंभीर है। इस दिशा में विभाग द्वारा संचालित हमारा बिहार हमारी सड़क ऐप अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहा है। इस डिजिटल पहल के माध्यम से ग्रामीण जनता अब सीधे तौर पर अपने क्षेत्रों की ग्रामीण सड़कों से संबंधित समस्याओं की जानकारी विभाग तक पहुँचा रही है। इन शिकायतों का विभाग द्वारा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

शिकायतों का निष्पादन

ग्रामीण कार्य विभाग ने यह भी कहा है कि राज्यभर में हमारा बिहार हमारी सड़क ऐप के माध्यम से ग्रामीण सड़कों की 3,213 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें 3,102 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है। इन शिकायतों के तहत संबंधित ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, सतह सुधार, गड्ढा भराई तथा अन्य कार्य सुनिश्चित किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार ग्रामीण पथ विकास अभिकरण ने पुल निर्माण के लिए कितनी राशि आवंटित की है?
बिहार ग्रामीण पथ विकास अभिकरण ने पुल निर्माण के लिए 73 करोड़ 53 लाख रुपये आवंटित किए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।