‘हितैसिया’ नाटक में महिला उत्थान और सशक्तीकरण को दिखाया
बिहार गौरव महोत्सव 2026 का दूसरा दिन प्रेमचंद रंगशाला में मनाया गया। महोत्सव के अध्यक्ष कमल कुमार नोपानी को सम्मानित किया गया। दो प्रमुख नाटकों 'हितैसिया' और 'जट-जटिन' का मंचन हुआ। कार्यक्रम में लोक संगीत, नृत्य और ग्रामीण कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया, जो बिहार की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करता है।

इंडिजिनस नोशन एंड डिस्कवरी ऑफ इन्हेरिट आर्ट संस्था के तत्वावधान में प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित दो दिवसीय बिहार गौरव महोत्सव 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महोत्सव के अध्यक्ष कमल कुमार नोपानी ने इस छठे महोत्सव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल को समर्पित किया। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले 'बिहार गौरव महोत्सव सम्मान' से इस वर्ष कमल कुमार नोपानी को सम्मानित किया गया। दूसरे दिन दो प्रमुख नाटकों का मंचन किया गया। पहला नाटक, 'हितैसिया' जिसमें नाटककार अनीता कुमारी, निर्देशक उदय कुमार सिंह रहे। यह मुख्यमंत्री के 20 वर्षों के कार्यकाल को समर्पित था।
इसमें महिला उत्थान, सशक्तीकरण एवं सामाजिक न्याय पर प्रकाश डाला गया। दूसरा नाटक जट-जटिन के नाटककार अनिल, निर्देशक कुंदन वर्मा रहे। इसने दर्शकों का मन मोहा। लोक संगीत, गोधन नृत्य, झिझिया नृत्य एवं अष्टजाम की प्रस्तुति ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। मौके पर विधान पार्षद ललन सर्राफ, संजय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह एवं डॉ. अमरदीप आदि रहे। कार्यक्रम में 15 जिलों से आए ग्रामीण कलाकारों गोविंद कुमार, शीला देवी, आकाश कुमार, उदय कुमार सिंह, जयराम कुमार, प्रतिभा कुमारी, चंदन कुमार ,कुंदन वर्मा ने कला का प्रदर्शन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



