फिल्म निगम की वेबसाइट पर 55 से अधिक ने प्रोफाइल बनाया
बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन की पहल शुरू की है। फिल्म जगत से जुड़े 55 से अधिक विशेषज्ञों और कलाकारों ने पंजीकरण किया है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय सिनेमा को एक मंच प्रदान करना है, जिससे कलाकारों को सीधे अवसर मिल सकें।

स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड द्वारा शुरू की गई डिजिटल रजिस्ट्रेशन की पहल रंग लाने लगी है। निगम की अधिकारिक वेबसाइट film.bihar.gov.in पर फिल्म जगत से जुड़े 55 से अधिक विशेषज्ञों व कलाकारों ने पंजीकरण कर प्रोफाइल बना लिया है। इनमें से 30 से अधिक कलाकारों को फिल्म निगम द्वारा वेरिफाई भी कर किया गया है। प्रोफाइल बनाने में न कवल अभिनेता-अभिनेत्रियां हैं, बल्कि पटकथा लेखक, छायाकार समेत तकनीकी विशेषज्ञ व फिल्म जगत से जुड़े लोग उत्साह दिखा रहे हैं। इस पहल से फिल्म जगत के बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और प्रतिभावान कलाकारों को सीधे मंच मिलेगा।फिल्म
निगम ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय सिनेमा और कलाकारों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां उनका दस्तावेजीकरण हो सके, जिससे उन्हें काम मिलने में आसानी हो। फिल्म निर्देशकों व निर्माताओं को भी हुनरमंद कलाकारों समेत फिल्म निर्माण संबंधी सभी सुविधाएं आसानी उपलब्ध होंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


