ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनागोवा में मनेगा बिहार महोत्सव, शारदा सिन्हा समेत 100 कलाकार लेंगे भाग

गोवा में मनेगा बिहार महोत्सव, शारदा सिन्हा समेत 100 कलाकार लेंगे भाग

गोवा में बिहार महोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। कलाकारों की सूची बनाई जा रही है। करीब सौ से अधिक कलाकार बिहार महोत्सव के लिए गोवा जाएंगे और बिहार की संस्कृति की झलक दिखाएंगे। 22 से 24 नवंबर...

गोवा में मनेगा बिहार महोत्सव, शारदा सिन्हा समेत 100 कलाकार लेंगे भाग
पटना। कार्यालय संवाददाताMon, 05 Nov 2018 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

गोवा में बिहार महोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। कलाकारों की सूची बनाई जा रही है। करीब सौ से अधिक कलाकार बिहार महोत्सव के लिए गोवा जाएंगे और बिहार की संस्कृति की झलक दिखाएंगे। 22 से 24 नवंबर तक राजधानी पणजी के नजदीक पोंडा में यह महोत्सव होगा। 

शारदा सिन्हा भी जाएंगी
बिहार महोत्सव में परफॉर्मिंग आर्ट्स और चाक्षुष कला दोनों के कलाकार जा रहे हैं। सबसे अधिक परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकार जा रहे हैं। उद्घाटन के दिन बिहार की चर्चित गायिका शारदा सिन्हा अपने गीतों से गोवा के लोगों को झुमाएंगी। पोंडा के राजीव गांधी कल्चरल सेंटर में यह महोत्सव होगा। इसके अलावा लोक संगीत, सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत सहित नाटक के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दूसरी तरफ बिहारी हस्तशिल्पों की प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। मधुबनी पेंटिंग से लेकर मंजूषा पेंटिंग, टिकुली कला, एप्लिक कसीदा समेत कई हस्तशिल्प प्रदर्शित किए जाएंगे। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। 

बिहार महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। गोवा में बिहार की गौरवपूर्ण संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिलेगी। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और मैं खुद महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। 
-कृष्ण कुमार ऋषि, मंत्री, कला संस्कृति विभाग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें