Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Engineers Association Demands Change of Assistant Engineers Designation to Assistant Executive Engineers
बेसा ने सीएम को पत्र लिख पदनाम बदलने की मांग की

बेसा ने सीएम को पत्र लिख पदनाम बदलने की मांग की

संक्षेप:

बिहार अभियंत्रण सेवा संघ (बेसा) ने राज्य सरकार से सहायक अभियंताओं का पदनाम सहायक कार्यपालक अभियंता करने की मांग की है। संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार...

Wed, 10 Sep 2025 09:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार अभियंत्रण सेवा संघ (बेसा) ने राज्य सरकार से सहायक अभियंताओं का पदनाम सहायक कार्यपालक अभियंता करने की मांग की है। संघ के महासचिव राकेश कुमार ने इस बाबत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। संघ ने कहा है कि केंद्र सरकार की तरह ही सीधी नियुक्ति वाले सहायक अभियंताओं का पदनाम सहायक कार्यपालक अभियंता किया जाना चाहिए। चूंकि केंद्र व राज्य सरकार में अभियंताओं की नियुक्ति के मामले में अहर्ता और नियुक्ति प्रक्रिया एक समान है, लेकिन केंद्र में सहायक कार्यपालक अभियंता तो बिहार में सहायक अभियंता पदनाम है। पदनाम बदलने में राज्य सरकार को वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा, लेकिन नाम बदलने से अभियंताओं का मनोबल बढ़ेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।