अभियंता को धमकाने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई हो : बेसा

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार अभियंत्रण सेवा संघ (बेसा) ने पीएचईडी के सहायक अभियंता सौरभ कुमार झा को ठेकेदार द्वारा गालियाँ देने और जान से मारने की धमकी देने की निंदा की है। संघ ने कहा कि ठेकेदार का यह अमर्यादित व्यवहार गंभीर है और पुलिस को अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए ताकि अभियंता निर्भीक होकर कार्य कर सकें।

अभियंता को धमकाने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई हो : बेसा

बिहार अभियंत्रण सेवा संघ (बेसा) ने पीएचईडी के सहायक अभियंता सौरभ कुमार झा से ठेकेदार के गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की निंदा की है। संघ के महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि औरंगाबाद के नवीनगर में कार्यरत अभियंता से एक ठेकेदार ने अमर्यादित व्यवहार किया। हस्ताक्षर करने का दबाव बनाते हुए गोली मारने की धमकी दी। पूर्व में भी ठेकेदार इस तरह की हरकत कर चुका है। संघ ने कहा कि पुलिस-प्रशासन दोषी ठेकेदार को अविलंब गिरफ्तार करे, ताकि अभियंता निर्भिक होकर अपना कार्य कर सकें। कार्रवाई नहीं होने पर इंजीनियरों में भय का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।