
एनडीए की महाविजय तय, महागठबंधन के हौसले पस्त : शिवराज
संक्षेप: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए की महाविजय होने वाली है। उन्होंने कहा कि एनडीए को मिल रहे जन समर्थन से महागठबंधन के घटक दलों के हौसले पस्त हो गए हैं। वे संजीव चौरसिया के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने विकास कार्यों का ब्योरा भी दिया।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बिहार चुनाव में एनडीए की महाविजय होने वाली है। एनडीए को मिल रहे व्यापक जन समर्थन से महागठबंधन के घटक दलों के हौसले पस्त हो चुके हैं। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दीघा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी संजीव चौरसिया के समर्थन में निकाली गई जन आशीर्वाद रैली में शामिल होने आए थे। तकरीबन 15 किलोमीटर के रोड शो की शुरुआत दोपहर दोपहर एक बजे साधनापुरी साई मंदिर से हुई, जो सरिस्ताबाद राजपुताना, अनीसाबाद, पुलिस कॉलोनी, चितकोहरा, यारपुर, शहीद स्मारक, सचिवालय, पुनाईचक, पटेल नगर, आशियाना नगर, मौर्य पथ होते हुए शाम चार बजे खाजपुरा में समाप्त हुई।

रथ पर शिवराज सिंह के साथ प्रत्याशी संजीव चौरसिया और यूपी के रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह भी सवार थीं। शिवराज शहीद स्मारक तक यात्रा के साथ रहे। उन्होंने चौरसिया के साथ शहीद सपूतों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। रैली में भगवा पट्टा पहने और भाजपा का झंडा थामे बाइक सवार युवा, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। रोड शो शुरू होने से पूर्व मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रत्याशी चौरसिया ने विकास कार्यों का ब्योरा दिया और अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




