Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Elections Anupriya Patel Highlights NDA s Progress and Calls for Support
दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी, अनुप्रिया पटेल ने कर दिया बड़ा दावा

दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी, अनुप्रिया पटेल ने कर दिया बड़ा दावा

संक्षेप: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बिहार बदलाव के रास्ते पर है। उन्होंने पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड मतदान के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया और विश्वास जताया कि एनडीए दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा। उन्होंने बिहार की जनता को.…

Sun, 9 Nov 2025 03:28 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि बिहार बदलाव के रास्ते पर आगे बढ़ा है। उन्होंने पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एनडीए के लिए शुभ संकेत है। एनडीए दो तिहाई बहुमत से फिर सरकार बनाएगा। भाजपा मीडिया सेंटर में शनिवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार में जिस गति से काम किया है, इसलिए इस बात का पूरा विश्वास है कि बिहार के जागरूक मतदाता एक बार फिर दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जब वोट डालने जाती है तो एक तरफ उसे लालू प्रसाद के नेतृत्व वाला राजद का शासनकाल और दूसरी तरफ नीतीश कुमार नेतृत्व वाला एनडीए की सरकार दिखाई देती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और राजद के लोग चुनाव के बीच में कट्टा और तमंचा की बात करने से बाज नहीं आ रहे हैं। राजद का रंग तो कांग्रेस पर भी चढ़ चुका है। उस दौर में यानी जंगलराज में बिहार की पहचान कट्टा, फिरौती, अपहरण, डकैती से होती थी। ‘बिहारी’ कहलाना लोगों के लिए अपमान की बात होती थी।

चारों तरफ घोटालों की गूंज थी। उसी तरह आज कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा भी बयान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज सभी पार्टियां नारी शक्ति को लुभाने में लगी हैं। महिलाओं की रोल मॉडल और जमुई से एनडीए प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के कार्यालय में राजद के प्रत्याशी शमशाद आलम ने तोड़फोड़ की है। एक तरफ ये लोग महिला के अधिकारों की बात करते हैं और दूसरी तरफ चुनाव लड़ रही श्रेयसी सिंह के कार्यालय पर जाकर गुंडागर्दी कर रहे हैं।