Patna News: बिहार में शिक्षा का सूर्योदय है मॉडल स्कूल : शिक्षा मंत्री

हिन्दुस्तान, पटना
share

Patna News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार की शिक्षा में मॉडल स्कूल सूर्योदय हैं। इन विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन लाना है। प्रधानाध्यापकों के लिए एक वर्ष का समय है, जिसमें उन्हें खुद को साबित करना होगा। वित्तीय पारदर्शिता पर जोर देते हुए, उन्होंने अभिभावकों के साथ संबंध मजबूत करने की अपील की।

Patna News: बिहार में शिक्षा का सूर्योदय है मॉडल स्कूल : शिक्षा मंत्री

Patna News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मॉडल स्कूल बिहार की शिक्षा में सूर्योदय है। इन सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालयों के माध्यम से राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है। शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक हैं और प्रधानाध्यापकों को अपने नेतृत्व से विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। तिवारी शुक्रवार को ज्ञान भवन में राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों के उन्मुखीकरण के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य बिंदु

शिक्षा मंत्री ने कहा कि तीन माह के बाद सभी 700 सरस्वती विद्या निकेतनों का विश्लेषण किया जाएगा। यह अवधि प्रधानाध्यापकें के लिए खुद को साबित करने का अवसर है। एक वर्ष बाद जब जेईई और नीट के नतीजे आएंगे तब शिक्षकों की असली परीक्षा होगी।

आवश्यकता और नेतृत्व

तिवारी ने प्रधानाध्यापकों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वे अपने व्यवहार से विद्यालयों में अनुशासन लाएं और शैक्षणिक नेतृत्व विकसित करें। अभिभावकों के साथ जीवंत, आत्मीय और अपनत्व वाला संबंध बनाएं, ताकि विद्यालय और समाज के बीच मजबूत जुड़ाव स्थापित हो। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि वित्तीय कार्यों में एक से अधिक कर्मियों को जिम्मेदारी दी जाए। इससे कार्यों में पारदर्शिता रहेगी और किसी एक व्यक्ति पर उंगली नहीं उठेगी। उन्होंने हर कार्य के लिए व्यक्ति की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया।

भविष्य की चुनौतियां

विभाग के सचिव राजीव रौshan ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए वर्तमान को तैयार करना होगा। सरस्वती विद्या निकेतन सिर्फ भवन नहीं, बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के केंद्र हैं। यहां हुए सार्थक प्रयास अन्य विद्यालयों के लिए नजीर बनेंगे। इसके पहले मेरा विद्यालय-मेरा स्वाभिमान पोर्टल व कक्षा अवलोकन टूल की लॉन्चिंग और करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श पुस्तिका का लोकार्पण किया।

कार्यशाला में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष त्यागराजन एसएम, विशेष सचिव धर्मेन्द्र कुमार, माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक, एससीईआरटी के निदेशक यतेंद्र कुमार पाल, मध्याह्न भोजन के निदेशक विनायक मिश्र, निदेशक प्रशासन विजय कुमार पांडेय, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक अमित कुमार उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

✦मॉडल स्कूलों का उद्देश्य क्या है?−
मॉडल स्कूलों का उद्देश्य राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsपटनाPatna News: बिहार में शिक्षा का सूर्योदय है मॉडल स्कूल : शिक्षा मंत्री