बिहार दिवस समारोह की थीम चंपारण सत्याग्रह
इस बार के बिहार दिवस समारोह की थीम होगी गांधी का चंपारण सत्याग्रह। अभी चंपारण सत्याग्रह का शताब्दी समारोह बिहार में चल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह थीम तय की गई है। शिक्षा विभाग के प्रधान...
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 17 Feb 2018 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें
इस बार के बिहार दिवस समारोह की थीम होगी गांधी का चंपारण सत्याग्रह। अभी चंपारण सत्याग्रह का शताब्दी समारोह बिहार में चल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह थीम तय की गई है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन की अध्यक्षता में शनिवार को बिहार दिवस की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि सांस्कृतिक कार्यक्रम ज्ञान भवन में होंगे। मुख्य समारोह गांधी मैदान में ही होने हैं। समारोह में कौन-कौन से कलाकार आएंगे, इस पर निर्णय एक सप्ताह के बाद लिया जाएगा। हर साल 22 मार्च से तीन दिवसीय समारोह का आयोजन बिहार दिवस के मौके पर होता है।