Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary Demands Action Against Ashoka Pillar Insult Criticizes Opposition अशोक स्तंभ का अपमान करने वालों पर कार्रवाई हो : सम्राट, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Deputy CM Samrat Chaudhary Demands Action Against Ashoka Pillar Insult Criticizes Opposition

अशोक स्तंभ का अपमान करने वालों पर कार्रवाई हो : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कश्मीर में इस अपमान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। चौधरी ने राजद और कांग्रेस पर बिहार...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 8 Sep 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
अशोक स्तंभ का अपमान करने वालों पर कार्रवाई हो : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक और बिहार का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कश्मीर में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अपमान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अशोक स्तंभ को बिहार की अस्मिता से जोड़ते हुए कहा कि सम्राट अशोक बिहार के गौरव थे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को अपने सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता में राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इस मुद्दे पर महागठबंधन के दलों को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। बिहार के गौरवशाली इतिहास के अपमान के मुद्दे को लालू प्रसाद और उनके परिवार द्वारा हल्के में लेना बिहार का अपमान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन जानबूझकर बिहार और बिहारियों का अपमान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय तो एनडीए करता है, राजद प्रमुख और उनका परिवार अराजकता, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का प्रतीक है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा जगदेव प्रसाद के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग से जुड़े सवाल पर कहा कि जगदेव बाबू की हत्या कराने वाली कांग्रेस के साथ उनके पिता लालू प्रसाद ने 15 साल सरकार चलाई और वह खुद पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस से गलबहिया किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू का गठबंधन स्वाभाविक गठबंधन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं और विधानसभा चुनाव के बाद भी रहेंगे। सम्राट चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं उपराष्ट्रपति पद के लिए ‘इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी की राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।