कम्प्यूटर शिक्षकों ने अपर मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार कम्प्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान और स्थानांतरण की स्पष्ट व्यवस्था की मांग की।

कम्प्यूटर शिक्षकों ने अपर मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

बिहार कम्प्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य के उच्च माध्यमिक (प्लस टू) विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की विभिन्न सेवा-संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार ने सौंपा। एसो. ने ज्ञापन के जरिए विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान का लाभ प्रदान करने की मांग की। संगठन के प्रदेश सचिव श्रीपति कुमार ने कहा कि कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों के लिए अंतर-जिला तथा जिला के अंदर स्थानांतरण की स्पष्ट व्यवस्था करने तथा विशेष परिस्थिति में आपसी सहमति के आधार पर स्थानांतरण की अनुमति दी जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।