
कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने पीके मिश्रा
बिहार कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के 2025-27 सत्र के आम चुनाव में 87 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चला। देर रात मतों की गिनती में पीके मिश्रा अध्यक्ष, मनीष कुमार...
बिहार कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2025-27 का आम चुनाव संपन्न हुआ। इसमें 7 पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। सुबह 11 से शाम 6 बजे तक मतदान चला। इसमें लगभग 87 प्रतिशत मतदान हुआ। देर रात मतों की गिनती पूरी हुई। जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके मिश्रा, महासचिव, मनीष कुमार बनेटिया, कोषाध्यक्ष शिव शंकर महतो बने। वहीं कार्यकारिणी में पांच सदस्य निर्वाचित हुए। जिसमें कन्हैया झा, राजकुमार झा, संजीव कुमार, शंकर मोद मिश्रा, सुनील कुमार सिन्हा शामिल हैं। बिहार कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी रवि नंदन प्रसाद द्वारा कराया गया। यह चुनाव बिहार स्टेट बार कौंसिल द्वारा भेजे गए चुनाव पर्यवेक्षक बार काउंसिल सदस्य प्रेम कुमार झा के देखरेख में हुआ।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




