मुख्यमंत्री ने बैसाखी की शुभकामनाएं दीं
Apr 13, 2026 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैसाखी के अवसर पर राज्यवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व किसानों में खुशी और उल्लास लाता है। बैसाखी का पर्व विभिन्न क्षेत्रों में मनाया जाता है और समाज में समरसता और सौहार्द्र बढ़ाने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों और देशवासियों को बैसाखी की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का पर्व किसानों के जीवन में उमंग और उल्लास का संचार करता है। फसल तैयार होने पर खुशी व्यक्त करने वाला यह पर्व देश के विभिन्न भागों में विविध लोक पर्वों के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व पर हमें समाज में समरसता तथा पारस्परिक सौहार्द्र बढ़ाने और समर्पण की भावना से सेवा का संकल्प लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें:Baisakhi 2026: 14 अप्रैल को है बैसाखी, जानें क्यों मनाया जाता है यह पर्व, क्या है इसका महत्व
ये भी पढ़ें:अखिलेश ने बैसाखी पर्व की दी बधाई
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


