पिता के जन्मदिन पर निशांत ने महावीर मंदिर में पूजा की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने रविवार को महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। यह उनकी पिता के जन्मदिन के अवसर पर था। पूजा के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रसाद और आशीर्वाद दिया। निशांत ने राज्य के विकास और अपने पिता की लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने रविवार को महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर वह महावीर मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद एक अणे मार्ग जाकर मुख्यमंत्री को महावीर मंदिर का प्रसाद भी दिया। साथ ही उनका आशीर्वाद भी लिया। इधर पूजा करके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज उनके पिता जी का जन्मदिन है। इसी अवसर पर वह भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करने आए हैं। भगवान से कामना है कि मुख्यमंत्री राज्य की जनता की सेवा इसी तरह से करते रहें।
बिहार का विकास और तेजी से हो, इसकी कामना की है। उन्होंने भगवान से आशीर्वाद मांगा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



