Bihar CM Nitish Kumar Expresses Condolences on the Death of Former IPS Officer Acharya Kishore Kunal किशोर कुणाल का निधन अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar CM Nitish Kumar Expresses Condolences on the Death of Former IPS Officer Acharya Kishore Kunal

किशोर कुणाल का निधन अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व आईपीएस अधिकारी और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुणाल एक कुशल प्रशासक थे और उनके निधन से...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 29 Dec 2024 05:54 PM
share Share
Follow Us on
किशोर कुणाल का निधन अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व आईपीएस अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। वे विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से भी जुड़े रहे। महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया। उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पद पर रहते हुये अपने कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित किया। उनके निधन से प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।