मुख्यमंत्री ने शकुनी चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी

Jan 04, 2026 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन पर बधाई दी। इस अवसर पर विशेष आयोजन हुआ जिसमें 90 दीप जलाए गए और 90 कबूतर उड़ाए गए। सम्राट चौधरी ने अपने पिता के अनुभव और मार्गदर्शन को प्रेरणास्रोत बताया। कई नेता भी इस आयोजन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने शकुनी चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन के मौके पर उपमुख्यमंत्री के आवास पर विशेष आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आवास पर जाकर आयोजन में शामिल हुए और दीप जलाकर जन्मदिन मनाया। मौके पर 90 दीप जले। इसके साथ ही 90 नारियल फोड़े गए और शांति एवं सद्भाव का संदेश देने के लिए 90 कबूतर भी उड़ाए गए। मौके के केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचे और उनके पिता को जन्मदिन की बधाई दी।

मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके पिता ने पहले देश सेवा के लिए सेना में योगदान दिया और उसके बाद राजनीति में आकर दशकों तक बिहार की सेवा की। आज भी उनका अनुभव और मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आगे भी सालों साल-उनका स्नेह, आशीर्वाद, अनुभव और मार्गदर्शन मिलता रहे, यही ईश्वर से कामना है। मीडिया से बातचीत में संजय सरावगी ने कहा कि शकुनी चौधरी ने देश की सीमा से लेकर और फिर जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा की है। शकुनी चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ने सम्राट चौधरी की हमसे प्रशंसा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट चौधरी बहुत मेहनत करते हैं, बहुत आगे जाएंगे। यह भी कहा कि लालू प्रसाद के आतंक को हटाने के लिए हमने लव-कुश समीकरण बनाया, जो मैंने बीज बोया, वह आज फल रहा है। यह गर्व की बात है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।