सीएम के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाई प्राप्त की : सम्राट

Mar 01, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें विकास पुरुष और प्रिय नेता कहा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी मुख्यमंत्री को स्वस्थ जीवन की कामना की। भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने नीतीश कुमार को बिहार में सुशासन का प्रतीक बताया।

सीएम के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाई प्राप्त की : सम्राट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके आवास पहुंच कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को विकास पुरुष, सुशासन बाबू और जन-जन के प्रिय नेता बताया और कहा कि उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य ने विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयां प्राप्त की है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आज का बिहार उन्हीं की देन है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नीतीश कुमार को बिहार में सुशासन स्थापित करने वाला सीएम बताया और कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सशक्त प्रशासनिक क्षमता एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित भावना ने बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई दिशा प्रदान की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, यही हमारी कामना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।