Bihar Chief Minister s Pledge Scheme Skill Training for Youth to Boost Self-Reliance युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण मिलेगा : भारती, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Chief Minister s Pledge Scheme Skill Training for Youth to Boost Self-Reliance

युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण मिलेगा : भारती

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत बिहार के युवाओं को तीन से 12 माह का उद्योग आधारित प्रशिक्षण मिलेगा। इससे युवाओं को आधुनिक कौशल प्राप्त होगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनेंगे। पहले वर्ष में 5000 युवाओं का...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 12 Sep 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण मिलेगा : भारती

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत राज्य के युवाओं को तीन से 12 माह का उद्योग आधारित प्रशिक्षण मिलेगा। इससे युवा आधुनिक कौशल सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे और बिहार को एक कौशल-संपन्न तथा प्रतिस्पर्धी राज्य के रूप में स्थापित करेंगे। श्रमायुक्त राजेश भारती ने शुक्रवार को प्रतिज्ञा योजना को लेकर कार्यशाला में ये बातें कहीं। कार्यशाला में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के विजन, मिशन और प्रमुख उद्देश्यों को प्रस्तुत किया गया। इसमें खास तौर पर श्रमिक कल्याण, युवाओं में जागरूकता और उद्योगों के साथ सहयोगी तंत्र को मजबूत करने पर बल दिया गया। इस योजना के तहत पहले वर्ष पांच हजार युवाओं का चयन कर उन्हें इंटर्नशिप कराया जाएगा, जिसमें चार से छह हजार रुपये हर माह दिये जाएंगे।

जिला स्तर पर कार्यशाला और सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।