मोदी-शाह ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी

Mar 01, 2026 06:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को 75 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और कई अन्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। नीतीश ने शुभकामनाएं देने वालों का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

मोदी-शाह ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को 75 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत देशभर के नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं, मुख्यमंत्री ने भी जन्मदिन की बधाई देने वालों के प्रति आभार जताया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे कई वर्षों से बिहार की प्रगति के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। उनकी दूरदृष्टि और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

हम उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए प्रदेशवासियों के विकास और प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। जन्मदिन पर नीतीश कुमार को बधाई देने वालों में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, ललन सिंह, पीयूष गोयल, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, किरेन रिजिजू, गिरिराज सिंह, सर्बानंद सोनोलाल, मनोहर लाल खट्टर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसात मौर्य, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, सांसद राजीव प्रताप रूडी, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्र, जदयू प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन आदि ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।