ब्रिज कोर्स के लिए आठ हजार आवेदन, 7175 का सत्यापन लंबित

Jan 18, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स के लिए 8037 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 7175 का सत्यापन लंबित है। 7708 आवेदकों ने शुल्क जमा किया है, लेकिन केवल 75 आवेदन सत्यापित हुए हैं। कई शिक्षकों की सूची भी एनआईओएस को भेजी गई है, जो इस कोर्स के लिए योग्य नहीं हैं।

ब्रिज कोर्स के लिए आठ हजार आवेदन, 7175 का सत्यापन लंबित

बीएड योग्यताधारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए शुरू होने वाले छह महीने के ब्रिज कोर्स के लिए बिहार से रविवार तक 8037 आवेदन हुए हैं, लेकिन 7175 आवदेनों का सत्यापन लंबित है। प्राचार्य और राज्य नोडल अधिकारी के स्तर से आवेदनों का सत्यापन बाकी है। यह स्थिति इसलिए, क्योंकि 457 आवेदनों को प्राचार्य ने सत्यापन के लिए लटकाए रखा है। शेष आवेदन राज्य नोडल अधिकारी के पास पहुंचने के बाद भी सत्यापित नहीं किया जा सका है। शुल्क जमा किए 7708 आवेदकों में से 75 के ही आवेदन का सत्यापन अंतिम रूप से हुआ है। आवेदन करने वालों में 8037 में से 7708 ने शुल्क का भुगतान किया।

जबकि 329 आवेदकों ने शुल्क का भुगतान नहीं किया है। सैकड़ों ऐसे शिक्षकों की सूची भी एनआईओएस को प्राप्त हुई है, जो इस ब्रिज कोर्स करने के योग्य नहीं हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने विभिन्न जिले से बीएड पास ब्रिज कोर्स के योग्य प्राथमिक शिक्षक जिनकी नियुक्ति 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच हुई है उनकी सूची मांगी थी। उसे एनआईओएस को भेजा गया। लेकिन इसमें जिलों ने ऐसे शिक्षकों की भी जानकारी भेजी जो शिक्षक इस अवधि में नियुक्त नहीं हुए थे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम वीरकर ने पुन: जिलों से सही विवरणी मांगी है, ताकि ऐसे शिक्षकों को आवेदन कराया जा सके। आज तक आवेदन की अंतिम तिथि ब्रिज कोर्स के आवेदन के लिए पोर्टल 24 नवंबर 2025 से ही खुला है। https://bridge.nios.ac.in/ पर जाकर कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। संभावना है कि तिथि बढ़ाई जा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;