Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Board Setup Exams for Intermediate and Matric Students Scheduled from November 19 to 26
बिहार बोर्ड : इंटर-मैट्रिक की सैद्धांतिक विषयों की सेंटअप परीक्षा आज से

बिहार बोर्ड : इंटर-मैट्रिक की सैद्धांतिक विषयों की सेंटअप परीक्षा आज से

संक्षेप:

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट और मैट्रिक 2026 की वार्षिक परीक्षा के लिए सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी। इंटर के लिए सैद्धांतिक परीक्षा 26 नवंबर तक चलेगी। 75% उपस्थिति वाले ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अनुत्तीर्ण होने पर वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

Nov 18, 2025 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

इंटर की सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 26 नवंबर तक होगी मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 22 नवंबर तक चलेगी पटना, कार्यालय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की इंटरमीडिएट और मैट्रिक 2026 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। इंटरमीडिएट के लिए पहले दिन पहली पाली में आईएससी के विद्यार्थियों के लिए भौतिकी, आईए के विद्यार्थियों के लिए दर्शनशास्त्र, आईकॉम के लिए उद्यमिता और वोकेशनल के लिए फाउंडेशनल कोर्स विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में पहले दिन आईए के परीक्षार्थियों के लिए राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। आईकॉम के लिए अकाउंटेंसी, आईएससी के लिए रसायनशास्त्र और वोकेशनल के लिए इलेक्टिव विषय ट्रेड पेपर 1 विषय की परीक्षा होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंटर की सैद्धांतिक विषयों की सेंटअप यानी जांच परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी और 26 नवंबर तक चलेगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 27 से 29 नवंबर तक होगी। मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होकर 22 नवंबर तक चलेगी। मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 24 नवंबर को होगी। 75% उपस्थिति वाले ही दे सकेंगे सेंटअप परीक्षा संस्थान में जिन विद्यार्थियों की 75% उपस्थिति होगी वहीं इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड ने कहा कि 2026 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सूचीकृत नियमित, स्वतंत्र एवं क्वालिफाइंग कोटि के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा संस्थान स्तर पर आयोजित होगी। पूवर्वती, कंपार्टमेंटल या सुधार कोटि के विद्यार्थियों को सेंटअप परीक्षा में नहीं शामिल होना है। अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण हुए तो वार्षिक परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल बोर्ड ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। जांच परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने या अनुत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी 2026 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं निर्गत किया जाएगा।