Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Board Provides Relief for Students of Non-Governmental Schools with Suspended Recognition
बिहार बोर्ड 10वीं : अनुमति आवेदन भरने का 14 सितंबर तक मौका

बिहार बोर्ड 10वीं : अनुमति आवेदन भरने का 14 सितंबर तक मौका

संक्षेप:

बिहार बोर्ड ने 1 अक्टूबर 2023 से 4 जून के बीच मान्यता निलंबित गैर सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को राहत प्रदान की है। इन छात्रों को राजकीय विद्यालयों से स्वतंत्र कोटि के तहत मैट्रिक परीक्षा...

Wed, 10 Sep 2025 08:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

गैर सरकारी अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों जिनकी मान्यता 1 अक्टूबर 2023 से 4 जून की अवधि में निलंबित हुई है, वहां के विद्यार्थियों के हित में बिहार बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। इन विद्यालयों में इस अवधि में नामांकन अवैध था, लेकिन बोर्ड ने छात्र हित में इन विद्यार्थियों को पास के राजकीय, राजकीयकृत विद्यालयों से स्वतंत्र कोटि के रूप में मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीयन और अनुमति आवेदन भरने का मौका दिया जा रहा है। 14 सितंबर तक यह ऑनलाइन भरा जाएगा। बोर्ड ने इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को पत्र लिखा है। निर्धारित अवधि में समिति की वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com पर विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन/ अनुमति आवेदन भरा जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बोर्ड ने कहा है कि इससे पहली की माध्यमिक परीक्षा के लिए जिन विद्यालयों के साथ संबद्ध कर विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल कराया गया था, उन विद्यालयों से ही स्वतंत्र कोटि के रूप में पंजीयन, अनुमति आवेदन भरा जाएगा। जिस विद्यालय को किसी राजकीय, राजकीयकृत विद्यालय से पूर्व में संबद्ध नहीं किया गया है, उसके लिए डीईओ की ओर से विद्यालय अनुशंसित की जाएगी। बोर्ड ने कहा है कि आवेदन भरने के बाद हस्ताक्षरित घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड इसी अवधि में अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाएगा। जिनका नहीं होगा उनका मूल पंजीयन कार्ड निर्गत नहीं किया जाएगा, परीक्षा आवेदन भरने से वंचित किया जाएगा। ऐसे में मूल प्रवेश पत्र निर्गत नहीं होगा जिस कारण बच्चे परीक्षा देने से भी वंचित हो जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि ऐसे में पूरी जिम्मेदारी विद्यार्थी और डीईओ की होगी। बोर्ड ने कहा है कि आवेदन भरने, पोर्टल पर अपलोडिंग जैसी समस्या होने पर समिति के आईटी विभाग (माध्यमिक) 8308266481 या 9718052703 पर संपर्क कर सकते हैं।