Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Board Extends Registration Deadline for Intermediate Students 2025
इंटरमीडिएट परीक्षा : विद्यार्थियों का अनुमति आवेदन 23 तक भरा जाएगा

इंटरमीडिएट परीक्षा : विद्यार्थियों का अनुमति आवेदन 23 तक भरा जाएगा

संक्षेप: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2025 में इंटरमीडिएट में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के पंजीयन की प्रक्रिया को बढ़ा दिया है। अब अनुमति आवेदन 23 नवंबर तक भरा जाएगा और शुल्क 21 नवंबर तक जमा किया जाएगा। वंचित विद्यार्थियों के लिए भी आवेदन की सुविधा है। अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए भी आवेदन इसी अवधि में भरा जाएगा।

Sat, 8 Nov 2025 08:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

इंटरमीडिएट में सत्र 2025 में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों की पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने (बिहार बोर्ड) सूचीकरण/अनुमति आवेदन भरने की तिथि बढ़ा दी है। इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का अनुमति आवदेन अब 23 नवंबर तक भरा जाएगा। शुल्क 21 नवंबर तक की अवधि तक जमा किया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि मान्यता प्राप्त प्लस टू स्तर के शिक्षण संस्थान की प्रधान समिति की वेबसाइट https://biharboardexam.com से अपने यूजर आइडी और पासवर्ड का उपयोग करते हुए वंचित विद्यार्थियों का ऑनलाइन सूचीकरण/अनुमति आवेदन भर सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि किसी वजह से शुल्क जमा करने के बाद भी यदि किसी विद्यार्थियों का पंजीयन छूट गया है तो शुल्क जमा करने की निर्धारित तिथि के बाद अगले दो दिनों तक यानी 23 नवंबर तक उनका आवेदन भरा जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बोर्ड ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों का आवेदन भरा जाएगा, उनकी विवरणी के सत्यापन के लिए पहले से भरा गया घोषणापत्र डाउनलोड कर विद्यार्थी के माता-पिता, अभिभावक और शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा हस्ताक्षर कर समिति के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कर सूचीकरण/ अनुमति आवेदन सबमिट करना होगा। बोर्ड ने यह भी कहा है कि राज्य के वैसे अल्पसंख्यक संस्थान, जहां नामांकन समिति के ओएफएसएस पोर्टल के माध्यम से नहीं हुआ है उनका भी आवेदन इसी अवधि में भरा जाएगा। आवेदन भरने में किसी प्रकार की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612 2230039 पर संपर्क कर सकते हैं। व्यावसायिक ट्रेड से जुड़े विद्यार्थी : साल 2022-24 से राज्य के कई विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा, पर्यटन, खुदरा प्रबंधन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम और आईटी जैसे व्यावसायिक ट्रेड शुरू किये गये हैं। जिन विद्यालयों में यह कोर्स उपलब्ध नहीं हैं, वहां के छात्र इन ट्रेडों का चयन नहीं कर सकेंगे।