बिहार : 10वीं की परीक्षा के लिए अब ऑनलाइन आवेदन 22 अक्तूबर तक
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2026 की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्तूबर कर दी है। छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि जिनका डमी सूचीकरण कार्ड कार्ड समिति के पोर्टल पर अपलोड नहीं होगा, उन्हें परीक्षा आवेदन भरने की अनुमति नहीं मिलेगी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने और शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। अब 22 अक्तूबर तक आवेदन भरे जा सकेंगे। शुल्क 21 अक्तूबर तक ही जमा किए जाएंगे। इससे पहले अंतिम तिथि 12 अक्तूबर निर्धारित थी। वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com और https://exam.biharboardonline.org पर ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भर सकते हैं।
बोर्ड ने कहा है मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के लिए सूचीकृत/पंजीकृत वैसे विद्यार्थी जिनके माता-पिता, अभिभावक और शिक्षक संस्थान के प्रधान का हस्ताक्षरित घोषणायुक्त डमी सूचीकरण/पंजीकरण कार्ड समिति के पोर्टल पर अपलोड नहीं होगा, उन्हें परीक्षा आवेदन भरने की अनुमति नहीं मिलेगी और प्रवेश पत्र भी निर्गत नहीं होगा।
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी कारणवश शुल्क जमा करने के बाद भी यदि किसी विद्यार्थी का ऑनलाइन परीक्षा आवेदन छूट जाता है, तो शुल्क जमा करने की निर्धारित तिथि के अगले एक दिन यानी 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन का मौका रहेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




