Bihar Board Announces Registration Date for 2025-27 Intermediate Students इंटर में नामांकन के लिए विद्यार्थियों का पंजीयन शुरू, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Board Announces Registration Date for 2025-27 Intermediate Students

इंटर में नामांकन के लिए विद्यार्थियों का पंजीयन शुरू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2025-27 सत्र के लिए इंटर में नामांकन की तिथि 21 सितंबर निर्धारित की है। विद्यार्थी 21 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थियों का फॉर्म 24...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 10 Sep 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
इंटर में नामांकन के लिए विद्यार्थियों का पंजीयन शुरू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीयन की तिथि जारी कर दी है। सत्र 2025-27 में 11वीं कक्षा में नामांकन लेने वाले विद्यार्थी 21 सितंबर तक पंजीयन करवा सकते हैं। निर्धारित सीट के अनुसार नामांकित नियमित और स्वतंत्र कोटि के सही विद्यार्थी का ही सूचीकरण इंटर वार्षिक परीक्षा 2025-27 के लिए होगा। बोर्ड ने कहा है कि इसमें किसी भी प्रकार की चूक या त्रुटि नहीं होनी चाहिए। बाद में किसी भी तरह के संशोधन की स्वीकृति नहीं मिलेगी। विद्यालय के प्रधान 21 सितंबर तक वेबसाइट biharboardexam.com पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर दो प्रति में विद्यार्थी को उपलब्ध कराएंगे।

विद्यार्थी की ओर से भरे गए संशोधित सूचीकरण आवेदन फॉर्म के आधार पर शिक्षण संस्थान के प्रधान समिति के पोर्टल पर संशोधन करते हुए 24 सितंबर तक ऑनलाइन सूचीकरण आवेदन भरेंगे और शुल्क जमा करेंगे। समिति ने कहा कि जिनका 21 सितंबर तक शुल्क जमा कर दिया गया है उनका 24 सितंबर तक फॉर्म भरा जाएगा। किसी कारण से शुल्क जमा करने के बाद भी किसी का पंजीयन 21 सितंबर तक नहीं हुआ है तो वो 24 सितंबर तक पंजीयन करा सकते हैं। स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थी के 21 सितंबर तक सूचीकरण भरे जाएंगे। बोर्ड ने कहा है कि प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा भरे गए और हस्ताक्षरित सूचीकरण आवेदन की दो प्रति में से एक प्रति को विद्यालय प्रधान के पास जमा किया जाएगा। दूसरी प्रति शिक्षण संस्थान के प्रधान हस्ताक्षर और मुहर देकर विद्यार्थी को देंगे। व्यावसायिक कोर्स का भी कर सकते हैं चयन : सत्र 2022-24 से राज्य के सभी जिलों के कुछ प्लस टू विद्यालयों में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकायों के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न व्यावसायिक ट्रेड सुरक्षा, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम एवं आईटी, आईटीज ट्रेड के पठन-पाठन की शुरुआत की गई है, जिसकी सूची समिति की वेबसाइट पर है। व्यावसायिक ट्रेड का पठन-पाठन अनिवार्य, ऐच्छिक एवं अतिरिक्त विषय के रूप में ले सकते हैं। 2027 में भी अतिरिक्त व अनिवार्य विषय के तौर पर इसकी परीक्षा होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।