
महागठबंधन ने महिला अपमान यात्रा निकाली : धर्मशीला
बिहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को महिला अपमान यात्रा बताया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान एक मां पर अमर्यादित टिप्पणी कर मातृशक्ति का...
बिहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा को महिला अपमान यात्रा बताया है। उन्होंने रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस यात्रा के मंच से एक मां पर अमर्यादित टिप्पणी कर देश की मातृशक्ति का अपमान किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद परिवार ने तो हमेशा ही महिलाओं का अपमान किया है। उस घर में बहू से लेकर बेटियों तक का अपमान किया गया है। जंगलराज में जहां पर महिलाएं सहमी और दबी थीं, वहीं आज एनडीए सरकार में देश और प्रदेश की बेटियां आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी हो रही हैं।

मौके पर राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि महिला मोर्चा ने एक मां के अपमान के लिए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने कहा कि बिहार की धरती पर एक मां का अपमान हुआ है, इसके विरोध में सोमवार को पूरे प्रदेश में महिलाएं प्रदर्शन करेंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


