Bihar BJP Women s Leaders Campaign for Empowerment and Government Achievements भाजपा की प्रवासी महिलाएं सरकार की उपलब्धियां बताएंगी, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar BJP Women s Leaders Campaign for Empowerment and Government Achievements

भाजपा की प्रवासी महिलाएं सरकार की उपलब्धियां बताएंगी

भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता 18 सितंबर तक बिहार के 121 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण पर चर्चा करेंगी। उन्होंने संगठनात्मक विस्तार और सरकार की उपलब्धियों को साझा करने के लिए रथों को रवाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 10 Sep 2025 07:51 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा की प्रवासी महिलाएं सरकार की उपलब्धियां बताएंगी

विभिन्न प्रदेशों से बिहार आयी भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता 18 सितंबर तक राज्य के 121 विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगी। खासकर महिला सशक्तीकरण के कार्यों की चर्चा करेंगी। इसको लेकर बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रवासी महिला विस्तारक अभियान की बैठक हुई। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रवासी महिला विस्तारण की विधानसभावार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बैठक में कई राज्यों की वरिष्ठ महिला नेता और महिला विस्तारकों ने हिस्सा लिया और संगठनात्मक विस्तार एवं सशक्तीकरण को लेकर गहन चर्चा हुई। मौके पर डॉ. जायसवाल ने कहा कि प्रवासी महिलाओं की सक्रिय सहभागिता एवं संगठन के प्रति समर्पण निस्संदेह पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

बिहार की महिलाएं के सशक्तीकरण को लेकर नई उड़ान भर रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार कई ऐसी योजनाएं धरातल पर उतारी हैं, जिनसे सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सहभागिता दिख रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज में बदलाव महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। 20 साल पहले का बिहार और अब के बिहार में जमीन-आसमान का अंतर है। पहले सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क थी, बिजली आना एक खबर होती थी। वहीं, आज हर घर में बिजली है, हर घर में पानी और शौचालय है। मौके पर संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा के अलावा ऊषा वाजपेयी, माया नरोलिया, डॉ. ममता रानी, शोभा सिंह आदि मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।