नारी शक्ति वंदन के समर्थन में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पटना में स्कूटी रैली निकाली। इस रैली में महिला कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं की महिलाएं शामिल हुईं। पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तीकरण को ऐतिहासिक कदम बताया।

नारी शक्ति वंदन के समर्थन में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

बिहार भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गुरुवार को पटना में स्कूटी रैली निकाली। इस रैली में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं और इस अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।‎ ‎पटना हाईकोर्ट के निकट डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से इस स्कूटी रैली को पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नारी सशक्तीकरण को नई दिशा दी है। काफी गहन विचार-विमर्श के बाद लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसने नारी शक्ति को सशक्त आवाज प्रदान की है।

‎कार्यक्रम में विशेष रूप से उपमहापौर रश्मि चंद्रवंशी, जिला परिषद अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, महिला आयोग सदस्य सजल झा समेत डॉ. प्रीति शेखर, किरण घई, अनामिका पासवान शामिल हुईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।