दिल्ली में भ्रष्टाचारियों की हुई है हार :भाजपा
बिहार भाजपा के नेताओं ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचारियों की हार हुई है। विधान पार्षद डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त थे। भाजपा ने दिल्ली की जनता के समर्थन को...

बिहार भाजपा के नेताओं ने कहा है कि दिल्ली में भ्रष्टाचारियों की हार हुई है। विधान पार्षद डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने दिल्ली की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी। केजरीवाल ने गरीबों, मजदूरों के साथ छल किया। कहा कि केजरीवाल ने जनता को झुग्गी में रहने को मजबूर किया और खुद के लिए शीशमहल बनवाया। पार्टी के सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा कि पहले विवाद की सरकार थी, अब नरेन्द्र मोदी के विकास की सरकार होगी। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाला, शीशमहल और साजिश का जवाब इनको घर बैठा कर दिया है। इस जीत में पूर्वांचल के लोगों का बड़ा हाथ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।