सुशील मोदी को पद्मभूषण पूरे बिहार का सम्मान : जेस्सी मोदी
बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी को मरणोपरांत पद्मभूषण देने की घोषणा उनके परिजनों ने स्वागत किया है। उनकी पत्नी जेस्सी मोदी ने विभिन्न नेताओं का आभार जताया और कहा कि यह सम्मान भाजपा के...

बिहार भाजपा के वरिष्ठ राजनेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को मरणोपरांत पद्मभूषण देने की घोषणा का उनके परिजनों ने स्वागत किया है। सुशील मोदी की पत्नी जेस्सी मोदी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व बिहार के मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उपमुख्यमंत्रियों का आभार जताया है। सोमवार को जारी बयान में जेस्सी मोदी ने कहा कि सुशील मोदी को सम्मान मिलने से भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं का आत्मगौरव बढ़ेगा। सुशील मोदी ने समाज के विभिन्न तबकों व लोगों के बीच काम किया और बिहार के विकास के लिए कई सामाजिक कार्य किए, जिनमें अस्पतालों और गरीब लोगों की मदद करना भी शामिल था। यह पुरस्कार उनके निधन से मिले लोगों के घावों पर दवा के रूप में भी काम करेगा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा। खासकर उन युवाओं के लिए जिन्हें लक्ष्य निर्धारित करने और दिशा देने के लिए नेताओं की आवश्यकता होती है। मरणोपरांत सुशील कुमार मोदी को पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा दरअसल उनकी पांच दशकीय सार्वजनिक व राजनीतिक जीवन के समर्पण व सद्कार्य की पहचान का सम्मान है। राजनीति को सेवा व आमजन की उन्नति-प्रगति का माध्यम मानने वाले सुशील मोदी के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि व सम्मान होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।