Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar BJP Leader Anil Sharma Condemns Comments on PM Modi s Mother by RJD and Congress
बिहार के लोग पीएम की मां पर टिप्पणी से मर्माहत: शर्मा

बिहार के लोग पीएम की मां पर टिप्पणी से मर्माहत: शर्मा

संक्षेप:

बिहार भाजपा के नेता अनिल शर्मा ने दरभंगा में राजद और कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग इस पर दुखी हैं और राहुल गांधी...

Wed, 3 Sep 2025 07:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने कहा कि दरभंगा में राजद और कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी से बिहार के लोग मर्माहत हैं। आश्चर्य है कि इस घटना को लेकर अब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने खेद तक व्यक्त नहीं किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि महागठबंधन को इस घटना की कीमत चुकानी पड़ेगी। वैसे, राहुल गांधी से खेद की उम्मीद भी नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी वह देश के पीएम के लिए तू-तड़ाक की भाषा बोलते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी अपने जीवनकाल में कभी पीएम नहीं बनने वाले हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राहुल गांधी ने अपने आचरण से अपना व्यक्तित्व और सम्मान खो दिया है। उन्होंने एनडीए महिला मोर्चा के चार सितंबर के बिहार बंद के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की। प्रेस वार्ता में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणबीर नंदन, मीडिया सह प्रभारी सूरज पांडेय, सुनील सेवक, प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण उपस्थित थे।