Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Assembly Elections 3 7 Crore Voters 1302 Candidates and Key Political Leaders Engage
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज होगा खत्म, 11 नवंबर को मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज होगा खत्म, 11 नवंबर को मतदान

संक्षेप: बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर रविवार शाम 6 बजे समाप्त होगा। इस चरण में 1302 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 11 नवंबर को 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। 3.70 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रमुख नेताओं ने.…

Sun, 9 Nov 2025 03:18 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर रविवार की शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इस चरण में 1302 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1165 पुरुष, 136 महिला और 1 थर्ड जेंडर के उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम 24 घंटे में मतदाताओं को गोलबंद करने को लेकर उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताक झोंक दी है। इस चरण में 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान होगा। इनमें 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस चरण में हर एक बूथ पर औसतन 815 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, इंडिया गठबंधन के बिहार संयोजक तेजस्वी प्रसाद यादव, लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान सहित तमाम बड़े नेताओं ने एनडीए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में सभाएं की और अपने-अपने पक्ष के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

सर्वाधिक 22 उम्मीदवारों वाले तीन विधानसभा क्षेत्र

दूसरे चरण में सर्वाधिक 22-22 उम्मीदवारों वाले तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें कैमूर में चैनपुर, रोहतास का सासाराम और गया जी का गया शहर विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं। जबकि, सबसे कम उम्मीदवार वाले छह विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां 5-5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें पश्चिमी चंपारण का लौरिया, चनपटिया, पूर्वी चंपारण के रक्सौल, सुगौली, सुपौल के त्रिवेणीगंज एवं पूर्णिया का बनमनखी विधानसभा क्षेत्र शामिल है। 3.70 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।