
राजद कार्यालय से मतदान की पल-पल होती रही निगरानी
संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान की प्रक्रिया की निगरानी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के आवास और प्रदेश राजद कार्यालय से की गई। संजय यादव के नेतृत्व में प्रोफेशनल सांसदों ने व्यवस्था को संभाला और गड़बड़ियों की सूचना चुनाव आयोग को दी। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत हुए मतदान की प्रक्रिया की पूरी निगरानी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड और प्रदेश राजद कार्यालय से की गई। एक पोलो रोड में दो दर्जन से अधिक प्रोफेशनल सांसद संजय यादव के नेतृत्व में पूरी व्यवस्था की निगरानी करती रही। मुख्यालय में पार्टी नेता जिलों से लेकर प्रखंड व बूथ स्तरीय नेताओं के सम्पर्क में बने रहे। जहां भी गड़बड़ी की सूचना मिली, तुरंत शासन-प्रशासन के साथ ही चुनाव आयोग को सोशल मीडिया से अवगत कराया गया। प्रदेश राजद मुख्यालय में चितरंजन गगन, मुकुंद सिंह, बीनू यादव, बल्ली यादव, निर्भय अंबेदकर, प्रमोद राम, मदन शर्मा, भाई अरुण कुमार समेत दो दर्जन से अधिक नेता इस काम में लगे रहे।

मतदान खत्म होने के बाद पार्टी ने अपने सभी पोलिंग एजेंट, नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ईवीएम सील और स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच जाता है, तब तक उसकी निगरानी करें। मतदान खत्म होने के बाद जिस गाड़ी पर ईवीएम स्ट्रांग रूम जाए, उसके पीछे-पीछे जाकर स्ट्रांग रूम तक छोड़ कर आएं। साथ ही पार्टी के पोलिंग एजेंट पीठासीन अधिकारी से फॉर्म 17 ग (भाग-1) अवश्य प्राप्त करें और उसे निर्वाचन अभिकर्ता को उपलब्ध कराएं। मतदान के अंतिम समय लाइन में लगे कुल व्यक्ति जिसे पीठासीन ने पर्ची दिया गया हो, उसका डिटेल लिखकर रखने को कहा गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




