बिप्रसे के 18 पदाधिकारियों की तकनीकी सेवा आयोग में तैनाती
Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 पदाधिकारियों को बिहार तकनीकी सेवा आयोग में 16 से 28 अप्रैल तक प्रतिनियुक्त किया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया। इनका कार्य स्टाफ नर्स के चयन के लिए दस्तावेजों की जांच करना होगा। यह प्रक्रिया 16 अप्रैल से 12 मई तक चलेगी।

बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 पदाधिकारियों को बिहार तकनीकी सेवा आयोग में 16 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रतिनियुक्त किया गया है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया। इन पदाधिकारियों को आयोग द्वारा स्टाफ नर्स के चयन के लिए दस्तावेजों की जांच के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, आयोग में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 12 मई तक होनी है। ऐसे में पहले बैच में 18 पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में पुन: पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


