ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाबिप्रसे के दस अधिकारियों की हुई तैनाती

बिप्रसे के दस अधिकारियों की हुई तैनाती

बिहार प्रशासनिक सेवा के दस अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे। मो. शमीम को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है। अधिसूचना के मुताबिक सुरेश चौधरी को अपर सचिव...

बिप्रसे के दस अधिकारियों की हुई तैनाती
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 11 Sep 2017 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार प्रशासनिक सेवा के दस अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे। मो. शमीम को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है। अधिसूचना के मुताबिक सुरेश चौधरी को अपर सचिव सह अपर निबंधक, सहयोग समितियां (मुख्यालय), अजय कुमार सिंह को अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) बक्सर, रमण कुमार सिन्हा को अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) भागलपुर, राजेश भारती को उप निदेशक, पंचायती राज पटना प्रमंडल, ब्रजकिशोर सदानंद को अपर समाहर्ता, सीतामढ़ी, मो. मोइजउद्दीन को अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, किशोर कुमार प्रसाद को अपर समाहर्ता, शिवहर और चंदन कुमार मंडल को सहायक निदेशक, सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर तैनाती के लिए संजय शर्मा की सेवा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग को सौंप दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें