बापू टावर संग्रहालय अब मंगलवार को बंद रहेगा
बापू टावर संग्रहालय अब मंगलवार को बंद रहेगा, जबकि दर्शक सोमवार को इसे देख सकेंगे। यह निर्णय बापू टावर समिति द्वारा लिया गया है, जिससे पर्यटकों को लाभ होगा जो सोमवार को अन्य प्रमुख स्थलों की यात्रा नहीं कर पाते। निदेशक विनय कुमार ने इसकी जानकारी दी।

बापू टावर संग्रहालय आम दर्शकों के लिए अब सोमवार की जगह मंगलवार को बंद रहेगा। दर्शक सोमवार को बापू टावर का भ्रमण कर सकेंगे। शहर के प्रमुख पर्यटक स्थल चिड़ियाघर, तारामंडल, बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम सभी सोमवार को बंद रहते हैं। ऐसे में इस दिन इन जगहों की सैर दर्शक नहीं कर पाते हैं। उन दर्शकों के लिए बापू टावर संग्रहालय विकल्प होगा। दर्शक बापू टावर की सैर कर सकेंगे। यह निर्णय बापू टावर समिति ने लेते हुए साप्ताहिक अवकाश के दिन में बदलाव किया है। बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने बताया कि बापू टावर संग्रहालय सोमवार को खुला रखे जाने के निर्णय से वैसे पर्यटकों और शहरवासियों को लाभ मिलेगा जो इसदिन किसी पर्यटन स्थल को देखने से वंचित रह जाते थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


