Hindi NewsBihar NewsPatna NewsAyushman Card Treatment Amount Increased Bihar Government to Provide Higher Funds for Medical Procedures
आयुष्मान योजना में इलाज की राशि बढ़ी, नई दरें लागू

आयुष्मान योजना में इलाज की राशि बढ़ी, नई दरें लागू

संक्षेप:

बिहार सरकार ने आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज की राशि बढ़ा दी है। गॉल ब्लाडर के ऑपरेशन के लिए राशि 32 हजार रुपये से बढ़कर 22 हजार 800 रुपये हुई है। इसी तरह, अन्य बीमारियों के इलाज के लिए भी राशि में वृद्धि की गई है। अब तक 27 लाख लोगों को इस योजना के तहत नि:शुल्क इलाज मिल चुका है।

Dec 17, 2025 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

आयुष्मान कार्ड के जरिए होने वाले इलाज पर अब आधिक राशि मिलेगी। नई दरें लागू कर दी गई हैं। बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के नए निर्णय के तहत अब गॉल ब्लाडर के ऑपरेशन पर सरकार 32 हजार रुपये देगी। अब-तक यह राशि 22 हजार 800 रुपये थी। इस तरह इसमें नौ हजार 200 रुपये की वृद्धि की गई है। इसी प्रकार अन्य बीमारियों के इलाज की राशि भी बढ़ायी गयी है। ताकि मरीजों को नि:शुल्क इलाज कराने में कोई दिक्कत नहीं हो। बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शशांक शेखर सिन्हा ने इस संबंध में कहा है कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इस पर भारत सरकार की सहमति प्राप्त होने के बाद नई दरें लागू की गई हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब किडनी में पथरी है तो उसके इलाज के लिए 46 हजार रुपये तक का भुगतान सरकार करेगी। पूर्व में इसके इलाज में 35 हजार रुपये दिये जाते थे। इस तरह इसमें 11 हजार की वृद्धि की गई है। इसी तरह हर प्रकार की सर्जरी में इलाज की राशि में 35 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन में राशि की वृद्धि नहीं की गई है। मालूम हो कि कई मरीजों की ओर से यह बात आ रही थी कि कम राशि होने के कारण इलाज में परेशानी होती थी। इसको देखते हुए बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति की ओर से इलाज की राशि में वृद्धि की पहल की गई। बॉक्स : अब-तक 27 लाख लोगों का हुआ नि:शुल्क इलाज आयुष्मान भारत योजना में अब-तक बिहार के 27 लाख 60 हजार लोगों ने अपना नि:शुल्क इलाज कराया है। इस पर सरकार की ओर से 3941 करोड़ 22 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 दिसंबर तक आठ लाख 21 हजार लोगों का इलाज इस योजना में हुआ है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं, जिनका इलाज बिहार के बाहर के अस्पतालों में हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में नौ लाख 73 हजार लोगों का इलाज किया गया था। बिहार में कुल एक करोड़ 68 लाख परिवारों तथा चार करोड़ 13 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बना हुआ है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के 3.61 लाख पात्र लभुकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड से आच्छादित किया गया है। उक्त योजना में राज्य के 433 सरकारी एवं 725 निजी अस्पताल कुल 1138 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;