बिहार में अबतक 4.30 करोड़ लोगों का बना आयुष्मान खाता : मंगल

Feb 02, 2025 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार में अबतक 4 करोड़ 30 लाख लोगों का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाना है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया...

बिहार में अबतक 4.30 करोड़ लोगों का बना आयुष्मान खाता : मंगल

बिहार में अबतक 4 करोड़ 30 लाख लोगों का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता-आभा) बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाना है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत 27 सितंबर 2021 को हुई थी। इसका उद्देश्य हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण एवं डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम प्रदान करना तथा इस योजना को नई ऊंचाईयों पर ले जाना है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को स्थानीय होटल में ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बिहार कॉन्क्लेव का उद्घाटन करने के बाद ये बातें कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट प्रदान कर उनकी संपूर्ण चिकित्सा जानकारी डिजिटल रूप में संरक्षित, सुगम और सुरक्षित करना है।

बिहार सरकार भी करा रही सरकारी अस्पतालों का डिजिटलीकरण

श्री पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना (एमडीएचवाई) बिहार सरकार द्वारा सौ प्रतिशत वित्त पोषित योजना है। इसके तहत भाव्या एप के सहयोग से हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचएमआईएस) द्वारा राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों का डिजिटलीकरण किया जा रहा हैं। भव्या इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी और रियल-टाइम डेटा एक्सचेंज को स्वास्थ्य प्रणाली का हिस्सा बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, डिजिटल रोगी पंजीकरण प्रतीक्षा समय को कम कर रहा है। यह सुविधा रेफरल और डिस्चार्ज प्रक्रियाओं में अस्पताल प्रशासन की दक्षता बढ़ाने में मदद कर रहा है।

बिहार स्वास्थ्य के कई मानकों पर शीर्ष पर

श्री पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार स्वास्थ्य के कई मानकों पर शीर्ष पर है। चाहे टीकाकरण हो, आयुष्मान कार्ड बनाने का मामला हो, केंद्रों पर दवा पहुंच व उपलब्धता.. बिहार आगे है। एबीडीएम (राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन) तहत स्कैन एण्ड शेयर में कुल 1 करोड़ 79 लाख टोकन का निर्माण करते हुए बिहार राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर है। राज्य एबीडीएम के तहत इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड बनाने में देश में चौथे स्थान पर है। भव्या परियोजना ने ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट 2024 में इनोवेशन अवार्ड जीता। अब तक राज्य में कुल 2 करोड़ 81 लाख लाभार्थियों का इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड बन चुका है। वहीं, 14 हजार 724 स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण हुआ है। अबतक कुल 1.55 करोड़ परिवारों एवं 3.69 करोड़ पात्र लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड मिल चुका है। अब तक राज्य में 16.72 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 2187 करोड़ का निःशुल्क इलाज किया गया है।

कार्यशाला में एनएचए निदेशक विक्रम पगारिया, स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, राज्य स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. शशांक शेखर सिन्हा, मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह सहित कई चिकित्सक शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।