Patna News: 25 हजार का इनामी सुदामा सिंह गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Patna News: बिहार के बिहटा में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश सुदामा सिंह को गिरफ्तार किया है। वह पिछले दो वर्षों से वांछित था और उसके खिलाफ धोखाधड़ी के छह मामले दर्ज थे। सुदामा ने रियल स्टेट में कई लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी।

Patna News: 25 हजार का इनामी सुदामा सिंह गिरफ्तार

Patna News: जिले के वांछित अपराधी और 25 हजार के इनामी बदमाश सुदामा सिंह को पुलिस ने बिहटा के आईआईटी थानांतर्गत लई चौक ओपी के पास अमहारा गांव से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। आरोपित के खिलाफ वित्तीय लेन देन में जालसाजी और धोखाधड़ी समेत कोतवाली थाने में छह मामले दर्ज हैं। दो वर्ष से पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस के मुताबिक आरोपित सारण के मढौरा थाना क्षेत्र के धेनूकी गांव का स्थायी निवासी है। वर्तमान में रुपसपुर थानांतर्गत रुकनपुरा के आदर्श कॉलोनी में रहता था।

आरोप है कि उसने रियल स्टेट कंपनी कबीर कोलोनाइजरव एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड बना उसकी आड़ में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsपटनाPatna News: 25 हजार का इनामी सुदामा सिंह गिरफ्तार