Hindi NewsBihar NewsPatna NewsAndhra Pradesh IT Minister Nara Lokesh Advocates Digital India Vision in Bihar
डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करेंगे : मंत्री

डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करेंगे : मंत्री

संक्षेप: आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में उद्यमियों के साथ संवाद किया। उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार की डिजिटल नीतियों की जानकारी दी और बिहार के साथ सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। दोनों राज्यों के विकास के लिए संयुक्त पहल पर जोर दिया गया।

Sat, 8 Nov 2025 08:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा मंत्री नारा लोकेश बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन परिसर में शनिवार को राज्य के उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार की सूचना प्रौद्योगिक नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार देश के अन्य राज्यों के साथ मिल कर डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार जैसे उभरते औद्योगिक राज्य के साथ सहयोग दोनों राज्यों के विकास के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन राज्य के उद्योग जगत की ओर से संघ के अध्यक्ष रामलाल खेतान ने अतिथियों का स्वागत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खेतान ने आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी, रियल टाइम गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफार्मशन और कृत्रिम बुद्धिमता के क्षेत्र में की गयी उल्लेखनिय प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में आंध्र प्रदेश में एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया है। खेतान ने यह भी उल्लेख किया कि बिहार में आईटी क्षेत्र के विस्तार और डिजिटल नावाचार के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों राज्यों क बीच डिजिटल स्किलिंग, ई-गवर्नेंस, स्टार्टअप प्रमोशन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर जैसे क्षेत्रों में संयुक्त पहल की जा सकती है। कार्यक्रम में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उद्यमियों के साथ बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख, आंध्र प्रदेश से सांसद साना सतीश बाबू, एसो. के महासचिव अमरनाथ जयसवाल, उपाध्यक्ष व प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार शामिल हुए।