ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाअनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पहुंचीं महिला आयोग

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पहुंचीं महिला आयोग

मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी बाढ़ एएसपी लिपि सिंह के खिलाफ महिला आयोग पहुंचीं। शुक्रवार को आयोग पहुंचीं विधायक की पत्नी ने आरोप लगाया कि एएसपी उन्हें बेवजह परेशान कर रही...

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पहुंचीं महिला आयोग
हिन्दुस्तान टीम,पटनाFri, 30 Aug 2019 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी बाढ़ एएसपी लिपि सिंह के खिलाफ महिला आयोग पहुंचीं। शुक्रवार को आयोग पहुंचीं विधायक की पत्नी ने आरोप लगाया कि एएसपी उन्हें बेवजह परेशान कर रही हैं।

आयोग में आवेदन देकर कहा कि बाढ़ से एके-47 मिलने के बाद एएसपी ने उनके पति के माल रोड स्थित सरकारी आवास घर पर छापा मारा था। इस दौरान उन्हें प्रताड़ित किया जाएगा। आवेदन में लिखा है कि वह शुगर की मरीज हैं और उन्हें हड्डी से संबंधित बीमारी भी है। बावजूद उन्हें तीन घंटे तक खड़ा रखा गया। सत्ताधारी दल की आड़ में राजनीतिक रंजिश के तहत उन्हें और उनके पति को फंसाया जा रहा है। इसके अलावा आरोप लगाया कि पुलिस ने सिर्फ दिखावे के लिए विवेका पहलवान के घर पर छापेमारी की है। आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने बताया कि नीलम देवी का आवेदन ले लिया गया है। आवेदन के अनुसार कानून संगत कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें